Header Ads

Breaking News

पटना में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की धूमधाम से मनाई जाएगी 149 वीं जयंती, जुटेंगे नामचीन हस्ती - राजेश भट्ट

आगामी 23 अगस्त 2024 को पटना में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मोहन से महात्मा बनाने वाले चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पं. राजकुमार शुक्ल की 149 वीं जयंती समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक पटना स्थित पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई.

हर्षोल्लास के साथ जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती समारोह को लेकर समाज के विभिन्न जिलों में अपने स्वजातीय भट्ट ब्राह्मण समाज के ग्रामों में संस्थान की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित हों. 

बैठक में मुख्य रूप से भट्ट ब्राह्मण समाज के सुभाष शर्मा,  अखिलेश्वर शर्मा, रामेश्वर राय, पंडित शुक्ल के दोहित्री  वीणा देवी, अंजनी महाराज, राय तुहिन कुमार, मनोज राणा, कमलेश कुमार, आशुतोष राय, उज्जवल राय, विकास कुमार राय, विंध्याचल राय, संतोष कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल महाराज, सुनील कुमार राय, रतिकेष शर्मा, मुकुल जी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.         

पटना के जनता रोड के वीर कुंवर सिंह नगर स्थित संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट को अध्यक्षता में 149 वीं पं. राजकुमार शुक्ल जयंती समारोह की तैयारी को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बिंदुवार कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी मुद्दों पर चर्चा की गई. 

बैठक में विशिष्ट अवदान के लिए साहित्य, कला, पत्रकारिता और सामाजिक कार्य के लिए पं. राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया. इस पर लोगों की आम राय ली गई जिस पर अगली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. 

प्रदेश के विभिन्न जिलों में रहने वाले स्वजनों से गूगल मीट के माध्यम से आगामी बुधवार को डिजिटल संवाद स्थापित किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आयोजन की सूचना पहुंच सके. जयंती समारोह को लेकर स्वजातीय बंधुओं में काफी उत्साह का वातावरण है.

                                        - चंद्रमौलि शर्मा.


No comments