क्षेत्र व प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए वारिसलीगंज माफी गढ़ मैदान में होगा विराट एवं भव्य श्री श्री लक्ष्मीनारायण सुदर्शन विश्व शांति महायज्ञ - संत स्वामी श्री अनुरागी जी महाराज
Bihar News : Nawada : बिहार प्रदेश के मगध प्रमंडल अंतर्गत नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड सह नगर परिषद मुख्यालय में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन के कारसेवक सह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा के आवास पर पहली बार श्रीरामनगरी अयोध्याधाम से पधारे श्री रामानुजाचार्य संप्रदाय के श्री श्री 1008 श्रीमदजगद्गुरु संत स्वामी श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज उर्फ संत स्वामी श्री अनुरागी जी महाराज ने अपने प्रवास के नौवें दिन बुधवार पद्मा एकादशी को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित प्राचीन श्री विष्णु मंदिर में क्षेत्रवासियों सहित बिहार प्रदेश वासियों की आरोग्यता, सुख, समृद्धि, शांति तथा सद्भाव के लिए पूजन-अर्चन किया.
मंदिर में पहुंचे भक्तों से बातचीत करते हुए संत स्वामी श्री अनुरागी जी महाराज ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसे क्रांतिकारी संन्यासी की कर्मभूमि रही वारिसलीगंज की धरा काफी ऊर्जावान है. यह क्षेत्र काफी समृद्ध है तथा यहां के लोग अत्यंत सहृदयी हैं. स्वामी जी ने कहा कि प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव और महायज्ञ की सफलता के लिए मंगलवार को मैंने स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा बुधवार को प्राचीन विष्णु मंदिर में विशेष रूप से भगवान का तुलसी और पुष्प से अर्चना किया.
वारिसलीगंज माफी गढ़ मैदान में फरवरी 2026 के प्रथम सप्ताह से होनेवाले विराट एवं भव्य "श्रीलक्ष्मीनारायण सुदर्शन विश्व शांति महायज्ञ" की निर्विघ्न सफलता के लिए स्वामी जी ने कहा कि महायज्ञ से पूर्व ही दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से यज्ञस्थल पर धूमधाम से ध्वजारोपण होगा. महायज्ञ प्रारंभ होने से पहले तक लगातार यज्ञस्थल पर कुटिया में संतों का निवास होगा जहां वे संध्या में सत्संग तथा प्रवचन भी करेंगे.
स्वामी जी ने कहा कि यह महायज्ञ इस क्षेत्र में पूर्व में संपन्न हुए अन्य महायज्ञों से भिन्न होगा. इसमें श्रीरामभक्त सहित समाज के हर जाति, वर्ग, धर्म तथा संप्रदाय के आम से खास लोगों तक का सहयोग लेने की योजना है ताकि सबों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके. उन्होंने कहा कि महायज्ञ की सफलता के पश्चात इस क्षेत्र में आरोग्यता, सुख, समृद्धि, शान्ति तथा सद्भाव की स्थापना होगी तथा श्रीठाकुर जी की कृपा वारिसलीगंज सहित बिहार प्रदेश वासियों पर बरसती रहेगी, ऐसा मुझे विश्वास है.
इससे पूर्व स्वामी जी ने रविवार को भारत के ऐतिहासिक तथा अंतर्राष्ट्रीय स्थल राजगीर में मां जरा देवी का आशीर्वाद लिया. साथ ही, उन्होंने धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन कर सिलाव के विश्व प्रसिद्ध खाजा का भी आनंद उठाया. स्वामी जी ने राजा आदित्यसेन की पत्नी द्वारा निर्मित अपसढ़ का शैरोदह तालाब तथा पार्वती पहाड़ की इंद्रसाल गुफा का भी दर्शन किया. स्वामी जी से मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा आशीर्वाद लेने वाले भक्तों समेत आम लोगों की दिन-रात भीड़ लगी रही. संध्या वक्त आवास पर भक्तों के बीच लगातार सत्संग चलता रहा.
स्वामी जी ने स्थानीय पत्रकार अशोक कुमार, मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कमलिया, संतोष कुमार, श्यामल जी, अखिल भारतीय धानुक महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, RSS के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार, महिला महाविद्यालय के प्रो.डा. रविंद्र कुमार रवि, JDU जिला महासचिव महेश भाई पटेल,
Blue Cross दवा कंपनी के झारखंड प्रदेश के जोनल मैनेजर अजीत कुमार शर्मा, 20-सूत्री समिति प्रखंड अध्यक्ष BJP के जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार, 20-सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, नगर जदयू उपाध्यक्ष रणविजय प्रसाद, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड जेडीयू सचिव संजय प्रसाद, आरएसएस के लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, RJD नेता शिवशंकर चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पंडित, सुनील कुमार बरनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सकल यादव आदि ने स्वामी जी से आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया.










No comments