Header Ads

Breaking News

सौर ग्राम पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव चंद्रिका प्रसाद गबन के आरोप में गिरफ्तार

 

Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की सौर पंचायत के पूर्व पंचायत सचिव चंद्रिका प्रसाद को गबन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार तत्कालीन पंचायत सचिव चंद्रिका प्रसाद ने पत्रांक 197, दिनांक 4 मार्च 2017 को योजना संख्या - 01/2013 -14 के तहत मोहिउद्दीनपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य के लिए चार लाख रुपये की राशि की निकासी की थी. लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया और राशि का गबन कर लिया. बाद में उनका स्थानांतरण हो गया.

उनके स्थान पर पंचायत सचिव मनोज कुमार ने योगदान दिया. मनोज कुमार ने आवेदन देकर निवर्तमान सचिव द्वारा राशि की निकासी कर कार्य नहीं कराने की जानकारी अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा को दी.

शिकायत के आलोक में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने तत्कालीन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कौशलेंद्र कुमार को चंद्रिका प्रसाद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया.

इसके बाद नौ नवंबर 2017 को वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने मेसकौर थाना क्षेत्र के मंझला गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उपरोक्त जानकारी थानाध्यक्ष Inspector रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.

                                            - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments