विवेकानन्द पब्लिक स्कूल के बच्चों ने “डांस पे चांस” प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज मेन रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे वर्ग प्रथम से लेकर बारहवीं तक के कुल 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता संगीत शिक्षक सुबोध कुमार की देख- रेख में कराया गया.
उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी विद्यालय वार्षिकोत्सव के लिए तैयार किया जा रहा है. निर्णायक मंडल के रूप में नवादा से “श्रृष्टि डांस एंड म्यूजिक अकादमी” के निदेशक चन्दन कुमार एवं “स्टेप अप डांस अकादमी” के निदेशक सोनू कुमार मौजूद थे. उन्होंने बच्चों के शानदार प्रदर्शन को काफी सराहा.
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राएं प्रिंसी गुप्ता वर्ग-दो, वैष्णवी सिंह वर्ग-चार, स्वाति कुमारी वर्ग-पांच, अन्नू प्रिय वर्ग-चार, संगम कुमारी वर्ग-पांच, अनंता बर्नवाल, ज्येष्ठा राज, माही, जयता मिस्त्री वर्ग-आठ, गुनगुन, दिव्या प्रिय वर्ग-नौ, सुहानी कुमारी, स्वाति कुमारी वर्ग-दस थे.
मौके पर उपस्थित विद्यालय के निदेशक शीतल कुमारी एवं प्राचार्य परमानन्द ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी के बच्चों में काफी कलाएं मौजूद है. विद्यालय इन कलाओं को निखारने का काम करती है.
कार्यक्रम के पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य ने आगत अतिथियों को डायरी देकर सम्मानित किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया. उन्हें कहा कि विद्यालय में इस तरह के कई कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें बच्चे भाग लेकर अपनी रूची को दर्शाते है.
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शिक्षक सीताराम कुमार, राजेश कुमार, प्रिंस कुमार, नीलू कुमारी, जूही कुमारी सुशांत सौरभ एवं अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई.




No comments