दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नज़र
Bihar News : Nawada : दुर्गापूजा एवं दशहरा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को वारिसलीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पंकज कुमार सैनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न अधिकारियों, पूजा समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.
बैठक को संबोधित करते हुए पकरीवरावा SDPO राकेश कुमार भास्कर ने मेला स्थल पर विधि - व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ - साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि मेला अवधि के दौरान डीजे साउंड सिस्टम तथा नर्तकी प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रहेगा ताकि शांति भंग न हो.
इसके अलावा शहर में बड़ी वाहनों के प्रवेश पर भी सख्ती बरती जाएगी जिससे यातायात सुगम रहे. SDPO ने पूजा पंडालों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पंडाल में CCTV कैमरों की स्थापना अनिवार्य होगी. साथ ही, आगजनी जैसी किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बालू से भरी बोरी एवं अग्निशमन यंत्र रखना भी आवश्यक बताया.
उन्होंने पूजा समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने सदस्यों को मेला स्थल पर नजर रखने के लिए प्रेरित करें ताकि कोई असामाजिक तत्व सक्रिय न हो सके. अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन को सहयोग करने की अपील किया. उन्होंने कहा कि मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिये पुलिस एवं सिविल ड्रेस में भी मेला की निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सुचना तत्काल थाने या सबंधित अधिकारी को सुचना दें ताकि समय पर घटनाओं को रोका जा सके.
बैठक में BDO पंकज कुमार, Police Inspector धर्मेंद्र कुमार, शिक्षाविद् डा. गोविंद जी तिवारी, सुरेंद्र यादव, अजीत यादव, पप्पू चौधरी सहित पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी ने त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प लिया. यह बैठक बिहार के विभिन्न थानों में हो रही समान बैठकों की तर्ज पर आयोजित की गई है जहाँ दुर्गा पूजा के दौरान शांति बनाए रखने पर विशेष बल दिया जा रहा है.
Video देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार.




No comments