विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 2026 की CBSE 10 वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन
Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज मेन रोड स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने CBSE 10 वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का एक बार फिर परिचय दिया है. विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपनी मेहनत और प्रतिभा को साबित किया बल्कि संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है.
विद्यालय की छात्रा स्मृति कुमारी ने 97 % अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और टॉपर बनी. आशीष आनंद ने 94 %, करूणा निधान ने 94 %, सत्यम कुमार ने 94 %, रोहित कुमार 94 %, विशाल कुमार ने 93 % , खुशी कुमारी ने 93 %, अविनाश कुमार ने 92.%, दीपक कुमार 92 %, कन्हैया जी 91 %, स्वाति कुमारी 91 %, और राजनंदनी कुमारी तथा सचिन कुमार ने 90 % अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इन सभी छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है.
सभी परिणाम पर नजर डाले तो 90 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 15 ,जबकि 80 %अंक लाने वाले 55 छात्र है. वहीं, 70 से 80 % अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी अच्छी रही. शेष सभी विद्यार्थियों ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का कुल परिणाम प्रभावशाली रहा.
विद्यालय के प्राचार्य परमानंद एवं निदेशक शीतल कुमारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मिहनत, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे.
-- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments