Header Ads

Breaking News

विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रथम चरण की क्विज़ प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन


Bihar News : Nawada : विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में शनिवार को क्विज़ प्रतियोगिता 2026 के प्रथम चरण (First Round) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. यह प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में होनी है जिसमें कक्षा II से X तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था.

इस प्रतियोगिता की विशेषता इसका प्रौद्योगिकी आधारित (Technology-Led) संचालन रहा. सभी प्रश्न विद्यालय के डिजिटल एलईडी पैनल (LED Panel) पर प्रदर्शित किए गए, जिससे प्रतियोगिता पारदर्शी, आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई. प्रत्येक प्रतिभागी को उत्तर अंकित करने के लिए OMR (Optical Mark Recognition) उत्तर-पत्र उपलब्ध कराया गया. 

विद्यार्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने उत्तर OMR शीट पर सावधानीपूर्वक अंकित किए. विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रश्न विभिन्न विषयों यथा सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेज़ी, कंप्यूटर एवं समसामयिक घटनाओ से संबंधित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों की ज्ञानवर्धक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रभावी मूल्यांकन किया.

प्रतियोगिता के प्रथम चरण के परिणामों के आधार पर चयनित विद्यार्थी द्वितीय चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे जो कि अगले सप्ताह में आयोजित किया जायेगा. द्वितीय चरण के लिए समूह-अ से श्रेयश कुमार, शिवम् कुमार, गीतांजलि सिंह, बारिश कुमार वर्ग-चार, सपना कुमारी, अदिति रानी वर्ग-तीन वहीँ समूह-ब से सुमित कुमार,लोकेश राज वर्ग-पांच, आयांश भूषण, वीरादित्या, आयुष कुमार, अभिनव कुमार, दिव्यांशु कुमार वर्ग-छः जबकि समूह-स से प्रतीक कुमार सिंह, इशान भूषण, सुबीन रौशन, रोहित राज एवं हर्ष राज का चयन किया गया.

विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि, त्वरित निर्णय क्षमता तथा आत्मविश्वास का विकास करती हैं. उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शामिल शिक्षक सीताराम कुमार, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, सुनीता कुमारी, हरेराम, परमानन्द सिंह एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की.

                                       -  चंद्रमौलि शर्मा.

No comments