Bihar News : Nawada : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 12 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है.
कार्रवाई 08 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई वारिसलीगंज स्थित सीमेंट फैक्ट्री के रेलवे ट्रैक के समीप की गई, जहां से तीन लोगों को 8 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुंशी मांझी, समाली मांझी और कृष्णा मांझी, सभी निवासी खानापुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है.
वहीं दूसरी कार्रवाई बल्लोपुर गांव में की गई. यहां पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो आरोपितों को 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महेन्द्र मांझी एवं सुधीर मांझी, दोनों निवासी बल्लोपुर, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा के रूप में हुई है.
दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज :
मामले को लेकर वारिसलीगंज थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीमेंट फैक्ट्री रेलवे ट्रैक के समीप हुई कार्रवाई को लेकर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 560/26, दिनांक 08.08.2026, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
वहीं बल्लोपुर में हुई कार्रवाई को लेकर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 561/26, दिनांक 08.08.2026, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ वारिसलीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
छापेमारी दल में ये रहे शामिल :
कार्रवाई में पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० सुशील कुमार, पु०अ०नि० रमेश कुमार, परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय तथा पीटीसी ओमप्रकाश राम सहित वारिसलीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
- चंद्रमौलि शर्मा.
पुलिस ने दो ठिकानों पर छापेमारी कर देशी महुआ शराब के पांच धंधेबाजों को किया गिरफ्तार, कईं लीटर शराब बरामद
Reviewed by News today 365
on
August 09, 2026
Rating: 5
No comments