Header Ads

Breaking News

Cyber अपराधी गिरफ्तार, 3 एंड्रॉयड मोबाइल व कस्टमर डाटा बरामद


Bihar News : Nawada ; पुलिस ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं बड़ी मात्रा में कस्टमर डाटा बरामद किया गया है.

08 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, नवादा के निर्देश पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई. टीम में थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वारिसलीगंज रेलवे गुमटी से लगभग 100 मीटर दक्षिण दिशा में स्थित पीसीसी सड़क के किनारे रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी की. इस दौरान तीन साइबर अपराधियों को मौके से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अपराधी बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस सहित विभिन्न वित्तीय संस्थानों के नाम पर लोन दिलाने के बहाने लोगों को ठगने का काम करते थे. इनके पास मौजूद कस्टमर डाटा में ग्राहकों के नाम, मोबाइल नंबर, पता सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारी रहती थी, जिसका उपयोग कर ये लोग फोन कॉल के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे.

इस संबंध में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 559/26, दिनांक 08.08.2026 दर्ज किया गया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 318(2), 318(4), 336(2), 111, 338, 340(2), 61(2), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66, 66B, 66C एवं 66D के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार है-

1.रजनीश  कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता विपिन सिंह, निवासी कोरमा, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा.

2.अनमोल कुमार, उम्र 18 वर्ष, पिता अरुण कुमार, निवासी कोरमा, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा.

3.विक्की कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता टुनटुन मिस्त्री, स्थायी पता ग्राम कुमार, थाना सिकंदरा, जिला जमुई, वर्तमान पता कोरमा, थाना वारिसलीगंज, जिला नवादा.

बरामद सामानों में तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा तीन सेट कस्टमर डाटा शामिल हैं.

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, पु०अ०नि० सुशील कुमार, परि०पु०अ०नि० मनोज कुमार राय, पु०स०अ०नि० उपेन्द्र पासवान तथा पीटीसी ओमप्रकाश राम सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

                                                 - चंद्रमौलि शर्मा.

.

No comments