देश के गृहमंत्री Amit Shah की जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए बिहार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्र पहुंचे वारिसलीगंज
सैकड़ों गाड़ियों से हजारों लोग जाएंगे 2 अप्रैल को हिसुआ , विधायक अरुणा देवी की अगुआई में कार्यकर्ता कर रहे दिन-रात दौरा
Home minister अमित शाह के 2 अप्रैल रविवार को नवादा के इंटर विद्यालय हिसुआ में होनेवाली जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जाले विधायक जीवेश मिश्र गुरुवार को वारिसलीगंज पहुंचे। विधायक अरुणा देवी के अपसढ़ गांव स्थित आवास पर आयोजित भाजपा की वारिसलीगंज विधानसभा की कोर कमिटि की बैठक में वे शामिल हुए।
विधायक अरुणा देवी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया। माननीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की शानदार सफलता के लिए उन्होंने गहन विचार-विमर्श किया। विधायक अरुणा देवी ने उन्होंने आस्वस्त किया कि 2 अप्रैल को अमित शाह के कार्यक्रम में वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र से 150 से अधिक गाड़ियों पर सवार होकर बाजे-गाजे तथा झंडा- बैनर के साथ हजारों की संख्या में लोग एक साथ भाग लेंगे।
कार्यकर्ता हर घर और हर आदमी से मिलकर विश्व के सिरमौर बन चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराते हुए 2 अप्रैल को हिसुआ पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह को अधिक से अधिक संख्या में सुनने का निवेदन कर रहे हैं।
बैठक में काशीचक के पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह , जिला महामंत्री शैलेंद्र कुमार शर्मा , जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन श्रीनिवास , जिला प्रवक्ता गोपाल कुमार सोनू , मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मंगल , श्रीकांत प्रसाद बमबम , दीपक कुमार रिंकू, मंडल प्रभारी रंजन कुमार, गोरे लाल, श्याम लाल , प्रदेश से आए संगठन प्रभारी आनंद गौरव आदि मौजूद थे। NDA कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजनता में भी इस कार्यक्रम प्रति भारी उत्साह का वातावरण है।
















No comments