कुर्मी महापंचायत के होली मिलन समारोह में उठी जेल में बंद Ashok Mahato की अविलंब रिहाई की मांग , इन पर बन चुकी है Khakee : The Bihar chapter web series, लोगों से शांतिपूर्वक Holi मनाने का किया आह्वान
नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के पटेल नगर में रविवार को कुर्मी महापंचायत के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव पूर्व जिला पार्षद डॉ. राजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नवादा , नालंदा तथा शेखपुरा जिला के कुर्मी समाज के सैंकड़ों प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कुर्मी महापंचायत में उपस्थित लोगों ने विगत 16 वर्षों से जेल में बंद अशोक महतो की तत्काल रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने कहा कि अशोक महतो का जेल रिकॉर्ड बढियां रहने के वावजूद भी उन्हें अबतक रिहा नहीं किया गया है। हाल फिलहाल अशोक महतो पर बहुचर्चित Khakee : The Bihar chapter web series भी बन चुकी है।
इस कड़ी में सर्वप्रथम हस्ताक्षर अभियान चलाने , कानूनी पहल करने तथा अशोक महतो की जेल से रिहाई के लिए केंद्र एवं बिहार सरकार से अविलंब प्रतिनिधि मंडल के मिलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा शेखपुरा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार , वारिसलीगंज नगर परिषद प्रतिनिधि डब्लू प्रसाद गुप्ता , कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रखंड अध्यक्ष प्रबेश कुमार , वरीय उपाध्यक्ष महेश भाई पटेल , पूर्व मुखिया कवि कृष्ण कुमार भट्टा , पैक्स अध्यक्ष पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद , पूर्व मुखिया पंकज महतो , प्रखंड राजद अध्यक्ष मुनेश्वर प्रसाद कुशवाहा ,दिलीप कुशवाहा , जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक प्रसाद , भूषण प्रसाद , सुभाष प्रसाद यादव , दानी महतो , कृष्णनंदन प्रसाद , जितेंद्र प्रसाद , बच्चू महतो , रामबृक्ष महतो , अजीत प्रसाद सकल यादव , नगर राजद अध्यक्ष मिश्री प्रसाद यादव, जवाहर चौरसिया , पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह , पूर्व वार्ड पार्षद डॉ. कैलाश प्रसाद तथा मलख प्रसाद राउत आदि संबोधित किया।
जबकि भोला प्रसाद , सोनु कुमार , दीपक कुमार , सूचित कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। शिक्षक पप्पू कुमार ने मंच संचालन किया। इसके बाद लोगों ने उल्लास पुर्वक एक - दूसरे को रंग - अबीर लगाया तथा क्षेत्र वासियों को सारे भेदभाव से उपर उठकर शांतिपूर्वक होली मनाने का आग्रह किया। सबों ने अंत में सहभोज का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजीव कुमार सिन्हा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
-- चंद्रमौलि शर्मा.
No comments