Header Ads

Breaking News

वरीय शिक्षक आनंद पाठक को सेवानिवृति के पश्चात समारोह आयोजित कर दी गयी सम्मान पूर्वक विदाई , भावुक हुए लोग



 नवादा जिलान्तर्गत वारिसलीगंज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय , बाली में शुक्रवार को वरीय शिक्षक आनंद पाठक को सेवानिवृति के बाद समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गयी। समारोह में उपस्थित अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने सेवानिवृत शिक्षक आनंद पाठक की कर्मठता की चर्चा करते हुए उनके  कार्यकाल की प्रशंसा की। संघ के कार्यालय सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने श्री पाठक के स्कूली बच्चों के साथ मधुर व्यवहार की सराहना की।

 


पूर्व जिला पार्षद मथुरा प्रसाद ने श्री पाठक को एक सुयोग्य मार्गदर्शक बताया। अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने श्री पाठक के बताये रास्ते पर चलकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में सक्रिय योगदान देने का शिक्षकों से निवेदन किया। प्रखंड सचिव प्रेम कुमार भारती ने श्री पाठक को शिक्षक -विद्यार्थी हितैषी बताया।




विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने सेवानिवृत हो रहे वरीय शिक्षक आनंद पाठक की बच्चों एवं अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की कला की सराहना की।

 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र पासवान , उदय कुमार , देवाश्रय सिंह , आलोक कुमार तथा शिक्षिका रेखा कुमारी भावुक होकर श्री पाठक के उज्जवल भविष्य की कामना की।    आनंद पाठक ने सबों के स्नेह , सहयोग और मार्गदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मंच का संचालन राजकीय मध्य विद्यालय, बाली के सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा ने किया।                             

                                         -- चंद्रमौलि शर्मा.

Video देखें :


Video देखें :


No comments