विवेकानंद पब्लिक स्कूल में श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित, उत्साहपूर्वक विद्यार्थी हुए शामिल
Bihar News : Nawada : नवादा जिले के CBSE based विवेकानंद पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता, शुद्ध वर्तनी, श्रवण क्षमता एवं लेखन कौशल के विकास के उद्देश्य से श्रुतलेख प्रतियोगिता 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में वर्ग-प्रथम से वर्ग-पांच तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया. समूह-A में वर्ग-प्रथम, समूह-B में वर्ग-दो एवं तीन तथा समूह-C में वर्ग-चार एवं पांच के विद्यार्थियों को शामिल किया गया. प्रत्येक समूह के लिए कक्षा के अनुरूप हिंदी एवं अंग्रेज़ी श्रुतलेख निर्धारित किए गए, जिनका मूल्यांकन शुद्ध वर्तनी, लेखन की स्पष्टता तथा प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया गया.
प्रतियोगिता के मूल्यांकन का दायित्व विद्यालय की शिक्षिकाओं पार्वती जैन, बेबी, सुनीता कुमारी एवं अन्य शिक्षकों ने अत्यंत निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निभाया. मूल्यांकन के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई जिसमे समूह- अ से प्रथम- जैसवी पटेल, द्वितीय-संध्या कुमारी, एवं तृतीय-नैतिक राज एवं भार्गवी सिन्हा वहीँ समूह –ब से प्रथम-अनाया सिंह वर्ग- तीन, द्वितीय-प्रेम कुमार वर्ग-तीन एवं तृतीय-सुमित कुमार वर्ग तीन जबकि समूह स से प्रथम-अन्नू प्रिय वर्ग-पांच, द्वितीय-सुभानी कुमारी एवं गौरी कुमारी वर्ग पांच एवं तृतीय-जेरज वर्ग-चार का चयन किया गया.
प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में सीताराम कुमार, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि श्रुतलेख प्रतियोगिता विद्यार्थियों में भाषा के प्रति रुचि विकसित करने, शुद्ध लेखन की आदत को प्रोत्साहित करने तथा आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
- चंद्रमौलि शर्मा.



No comments