Header Ads

Breaking News

Festival : रंगों का त्यौहार Holi शांतिपूर्वक सम्पन्न , सारे गीले - शिकवे भूलकर लगाया एक दूसरे को गले , खुशियों की रंगों से सराबोर रहा समूचा देश

 



उत्साह , उमंग और रंगों का त्यौहार होली बुधवार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया। देश और प्रदेशवासियों ने सारे गीले - शिकवे भूलकर एक - दूसरे को रंग गुलाल लगाया।





बुधवार को सुबह से ही लोगों ने होलिका दहन की राख का तिलक औऱ मिट्टी को घोलकर अपने शुभचिंतकों के चेहरे पर लगाया।


 



हारमोनियम ,ढोलक , झाल , करताल बजाते होली गीतों पर झूमते युवकों की टोली ने होली में चार चांद लगाया।  रंग - अबीर लगाने तथा खाने - खिलाने का दौर सुबह से जो शुरू हुआ वो रात भर चलता रहा।





शराब पीकर हुडदंग मचाने बालों तथा जातीय एवं साम्प्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों के विरुध्द सख्ती रहने के कारण छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया।


 



बिहार के नवादा जिला अंतर्गत वारिसलीगंज क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली सम्पन्न होने पर क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को बधाई दी है।


 



व्यवसायियों ने इस पर्व पर सामानों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री पर प्रसन्नता जाहिर की है।  शबे बारात तथा होलिका दहन के एक ही दिन होने से प्रशासन काफी मुस्तैद थी ताकि कोई भी अप्रिय घटना न होने पाए। क्षेत्र में सर्वत्र खुशी का माहौल रहा।        




    











No comments