Atiq Ahmad अतीक अहमद की सरेआम गोली मारकर हत्या:
Atiq Ahmad अतीक अहमद और Ashraf अशरफ की प्रयागराज में सरेआम गोली मारकर हत्या, Uttar Pradesh में मचा बवाल:
• योगी ने दिये जाँच के आदेश:
• तीन सदस्यीय टीम गठित:
• पूरे राज्य में हाई अलर्ट:
• सभी जिलों में धारा 144 लागू:
• 17 पुलिस कर्मी हुए सस्पेंड:
• हत्यारों ने किया सरेंडर:
वीडियो देखें:
Atiq Ahmad shot dead: प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अशरफ को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है.
अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है. जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है. मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक और अहमद को लेकर जा रही थी. इसी दौरान तीन हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है. इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है. दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है. इस हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है, जिसका नाम मान सिंह है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
सीएम योगी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग:
इस घटना के बाद प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सीएम योगी नाराज हैं औऱ इस मीटिंग में यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे. सीएम ने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है. फिलहाल मामले पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. जल्द ही घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं.
इस दौरान हैरान करने वाली बात यह रही कि सभी हमलावरों ने मौके से भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा है. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी है.
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) का एनकाउंटर कर दिया था. इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था. एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी. यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था. असद पर पांच लाख का इनाम था. Asad और शूटर मो. गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bull Dog Revolver और Walhther Pistol बरामद की गई थी.
प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई थी उमेश पाल की हत्या:
यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उमेश पाल प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे. उमेश जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान उनकी और उनके एक गनर की गोली लगने से मौत हो गई. जबकि दूसरे गनर की इलाज की दौरान मौत हो गई थी. बदमाशों ने इस हत्याकांड को 44 सेकेंड में अंजाम दिया था. इस हत्याकांड में अतीक पर साजिश रचने का आरोप है.








.jpeg)


No comments