Baba Saheb Dr.Bhimrao Ambedkar की जयंती पर कार्यक्रमों की धूम, लोगों ने उनके पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प:
Nawada जिले के विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संस्थानों में शुक्रवार को भारत के संविधान निर्माता Bharat ratna बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
रविकांत पूनम बीएड कॉलेज विंध्यवासिनी नगर दोसुत में सचिव डॉ. अजय कुमार रविकान्त, संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में निदेशक बिपिन कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेवाजगढ़ में प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद चौरसिया, जीवनदीप पब्लिक स्कूल में प्राचार्य उमेश प्रसाद, मिशन मार्टिन एलिमेंट्री पब्लिक स्कूल में निदेशक ई.गौरीशंकर, लोजपा (रामविलास) कार्यालय मीरबिगहा में प्रखंड अध्यक्ष श्रवण पासवान, पैंगरी में पूर्व प्रखंड प्रमुख नरेश पासवान तथा अम्बेदकर नगर वारिसलीगंज में अरुण दास के नेतृत्व में डॉ. अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
दूसरी ओर, रविदास टोला मकनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र रविदास की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का संचालन शम्भू प्रसाद नट ने किया. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष प्रसाद यादव, नीरज कुमार, अर्जुन पासवान, अशोक कुमार आदि ने डॉ. अम्बेडकर को आधुनिक भारत का शिल्पी बताते हुए उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया.








No comments