Header Ads

Breaking News

The central co-operative दी सेन्ट्रल कोआपरेटिव बैंक नवादा के अध्यक्ष पद पर गुड्डी तथा उपाध्यक्ष पद पर चंद्रिका ने जमाया कब्जा,  मतदाताओं ने दुबारा जताया पुरानी team पर अपना भरोसा:


 co-operative bank, Nawada के चेयरमैन पद पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होने के बाद देर शाम से गिनती शुरू की गई. जिसमें निवर्तमान चेयरमैन रणजीत कुमार उर्फ मुन्ना की पत्नी गुड्डी देवी ने 11 मतों के अंतर से धर्मेंद्र कुमार उर्फ डॉक्टर भोली को पराजित कर चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमा ली. सहकारिता बैंक में दूसरी बार भी उनके पति मुन्ना का जलवा बरकरार रहा. रंजीत कुमार मुन्ना की पत्नी गुड्डी की जीत से कई दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी है, जो चुनाव हराने में एड़ी- चोटी का जोर लगा चुके थे.


चुनाव पदाधिकारी सदर प्रखंड नवादा के बीडीओ अंजनी कुमार ने बताया कि गुड्डी देवी ने 81 मत प्राप्त कर विजय हासिल की. वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कुमार को 70 मत मिले. तीसरे प्रत्याशी अखिलेश सिंह को 33 मत पर ही संतोष करना पड़ा. गलत तरीके से वोटिंग किए जाने के कारण दो मतपत्र को रद्द घोषित कर दिया गया. निवर्तमान चेयरमैन रंजीत कुमार उर्फ मुन्ना ने कहा कि मेरी पत्नी गुड्डी देवी की जीत सभी पैक्स अध्यक्षों की जीत है. नवादा के सभी दिग्गजों ने मिलकर  उन्हें पराजित करना चाहा लेकिन मतदाताओं की कृपा से मुझे दूसरी बार सम्मानित कर मेरी पत्नी को इस पद पर बैठाया, जिसके लिए मैं तहे दिल से सबको शुभकामनाएं देता हूं और आभार प्रकट करता हूं.


वहीं सहकारिता बैंक के उपाध्यक्ष पद पर चंद्रिका यादव ने दूसरी बार बाजी मार ली. एक तरह से माना जाए तो सहकारिता बैंक के पैक्स अध्यक्ष की टोली ने पुरानी सत्ता पर ही भरोसा जताया है जिसमें नवादा जिले के कई दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी है. जिले के सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है.




No comments