Warisaliganj के निर्भय कुमार उर्फ मुकेश कुमार कुशवाहा कोइरी एकता मंच (भारत) के Nawada जिला सचिव नियुक्त, बधाइयों का लगा तांता
वारिसलीगंज नगर परिषद के देवी स्थान कोइरी टोला वार्ड सं. 16 निवासी ओमप्रकाश मेहता के पुत्र निर्भय कुमार उर्फ मुकेश कुमार कुशवाहा को अपने समाज के प्रति लगनशीलता, संगठनात्मक क्षमता, त्याग तथा समर्पण की भावना के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में बेहतर रुचि को देखते हुए कोइरी एकता मंच (भारत) के प्रमुख दीपक कोइरी ने नवादा जिला सचिव के पद पर उन्हें नियुक्त किया है. मुकेश कुमार कुशवाहा ने कोईरी एकता मंच (भारत) के प्रमुख दीपक कोईरी, जिला संरक्षक राजनारायण मेहता, जिलाध्यक्ष एडवोकेट नीतीश मेहता, नरहट प्रखंड अध्यक्ष मंटू सिंह बादल आदि का आभार प्रकट करते हुए उन्हें संगठन को राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में मजबूत करने का भरोसा दिलाया है.
कोईरी एकता मंच, नवादा उपाध्यक्ष संजय सुमन, हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, समाजसेवी विनोद सुमन, रोह के पंकज मेहता,चंदन कुमार कुशवाहा, अरुंजय मेहता, दिवेश कुमार कुशवाहा, नीरज मेहता, प्रेम कुशवाहा, सौरभ कुमार, रौनक कुमार, सुमित सागर कुमार, विजय कुमार राय, नीरज कुमार, पत्रकार मिथिलेश कुमार, मनीष कमलिया, अभय कुमार रंजन, शानू सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, चंद्रमौलि शर्मा आदि ने निर्भय कुमार उर्फ मुकेश कुमार कुशवाहा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.





No comments