Header Ads

Breaking News

Rajgir से Warisaliganj आ रही कुणाल बस घर में घुसी , तीन घायल , एक पावापुरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर, लाखों रुपये का नुकसान , प्रशासन से मुआबजा दिलाने की मांग

 


Nawada जिलान्तर्गत वारिसलीगंज - दरियापुर रोड के मुडलाचक चांदनी चौक से थोड़ी दूर आगे मेन रोड स्थित कपिलदेव यादव के मकान में सोमवार को यात्रियों से भरी कुणाल बस लोहे की रेलिंग और दीवार को तोड़ते हुए जा घुसी. 



पीड़ित कपिलदेव यादव, पुत्र भूषण यादव,पवन कुमार तथा राहुल आइसक्रीम एंड केक पैलेस संचालक राहुल कुमार ने बताया कि राजगीर से कुणाल बस आ रही थी. बालू से लदे ट्रैक्टर और बस के बीच चंडीपुर गांव का एक साईकल सवार युवक आ गया। तभी बस अचानक घनश्याम प्रसाद के घर के आगे के लोहे के करकट एवं दीवाल को तोड़ते हुए मेरे घर मे जा घुसा जिससे cemented सीढ़ी, लोहे की रेलिंग, करकट , दो e-रिक्शा का शीशा तथा बैटरी क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि बस सवार दरियापुर निवासी अशोक रविदास के पुत्र विकास कुमार के आगे का तीन दांत टूट गया. वहीं साईकल सवार युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया. इलाज के लिए युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे  चिंताजनक हालात में Pawapuri medical college & Hospital रेफर कर दिया गया. 



भूषण यादव ने आगे बताया कि इस घटना में मुझे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है तथा मेरी मां बच्ची देवी जख्मी हो गयी है. पुलिस को इसकी सूचना मैने दी. पुलिस घटनास्थल पर आयी भी. परंतु बस से क्षतिपूर्ति के लिए मुआबजा राशि दिलाने के बदले पुलिस बस को जबरन लेते चली गयी. मुझे एक पैसा भी नहीं मिला.  कुछ प्रमुख लोगों को बुलाकर पंचायती भी कराया लेकिन बस ड्राइवर उन सबों की बात नहीं माना. पीड़ितों ने जिला प्रशासन से मुआबजा दिलाने की तत्काल मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके. 



पड़ोसी तथा घटना के चश्मदीद सामाजिक कार्यकर्ता महेश भाई पटेल ने बताया कि प्रतिदिन चार-पांच व्यक्ति अखबार पढ़ने के लिए कपिलदेव यादव के घर के आगे बने सीमेंट के चबूतरा पर बैठा करते थे. ईश्वर की कृपा से घटना वक़्त कोई व्यक्ति वहां बैठा हुआ नहीं था. नहीं तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी. श्री पटेल ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित पक्ष को तत्काल मुआबजा दिलाने का अनुरोध किया है.






वीडियो देखें:






No comments