Warisaliganj नगर परिषद क्षेत्र का चंहुमुखी विकास ही मेरी प्रथमिकता -- मुख्य पार्षद नागरिक अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह में दो दर्जन लोग हुए सम्मानित
श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए एकजुटता पर बल :
Nawada जिलान्तर्गत वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित श्री गणेश सेवा सदन में रविवार को श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर हलवाई समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित थे. Warisaliganj नगर परिषद की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद रेखा देवी को समाज के लोगों ने प्रतीक चिह्न, अंग वस्त्र, माला तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. साथ ही, अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू गुप्ता को भी सम्मानित किया गया.
समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक रंजीत कुमार ने कहा कि समाज के लिए यह गौरव का विषय है. राजनीति में हमारे समाज की भागीदारी नगण्य है. हमलोगों को आपसी एकजुटता को बरकरार रख कर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है. वारिसलीगंज की जीत का पूरा श्रेय डब्लू गुप्ता को जाता है. सम्मान से गदगद होकर रेखा देवी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र वासियों ने जो विश्वास और भरोसा जताया है, उनके उम्मीदों पर खरा उतरकर क्षेत्र एवं समाज का चंहुमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है. समारोह का संचालन सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ.
रणजीत कुमार ने किया. समारोह में समाज के दर्जनों प्रतिभावान छात्र -छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. समाज के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महासचिव रणजीत कुमार ,सचिव पप्पू प्रसाद गुप्ता ,उपाध्यक्ष इंद्रजीत गुप्ता ,अनुराग प्रसाद गुप्ता ,उपाध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, आलोक कुमार, प्रीति देवी, पिंकी देवी, सुषमा गुप्ता, किरण कुमारी ,राष्ट्रीय खिलाड़ी शालू गुप्ता, रूबी कुमारी तथा उमा कुमारी गुप्ता ने भी समारोह को संबोधित किया. मौके पर पीएनबी प्रबंधक पंकज कुमार, ब्रजेश कुमार,जसवंत कुमार,सूरज प्रसाद गुप्ता, गौतम कुमार,गौरव कुमार , आनन्द कुमार, रेशु कुमार, पवन कुमार प्रियदर्शी, गौतम कुमार, प्रबंधक वित्त जीविका सहित दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम से श्री कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
-- चंद्रमौलि शर्मा.



No comments