Header Ads

Breaking News

27 जून से 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का नवादा में होगा शुभारंभ, देश के प्रतिष्ठित ड्रामा एवं फिल्म स्कूल के प्रशिक्षक निखारेंगे बच्चों की प्रतिभा

 

वर्षा फाउंडेशन के बैनर तले नगर में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का शुभारंभ किया किया जा रहा है. कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूल और फिल्म स्कूल के एलुमिनाई प्रशिक्षण देंगे जिसमें NSD, BNA, MPSD, FTII, IKSV, ATAMU, LNMU से प्रशिक्षित कलाकार इस वर्कशॉप में नए बच्चों को कला की बारीकियां सिखाएंगे. फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक भी बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे.

आयोजन 27 जून से शुरू होकर 10 दिनों तक चलेगा जिसमें जिले के इच्छुक कलाकार भाग ले सकते हैं.

कार्यशाला स्थल - शोभिया मंदिर, विवाह मंडप अनुराधा पंडित मैरिज हॉल है. वर्षा फाउंडेशन के सचिव फिल्म अभिनेता सागर इंडिया पिछले कई वर्षों से नवादा में रंगमंच का माहौल तैयार करने में लगे हैं. यह पहली बार है जब देश के कई प्रतिष्ठित कलाकार इस वर्कशॉप में नवादा के बच्चों को प्रशिक्षण देंगे.

इस अभिनय कार्यशाला की संयोजिका अनुराधा पंडित ने बताया कि यह Nawada के बच्चों के लिए एक सुनहरा मौका है. जो भी बच्चे अभिनय के क्षेत्र में अपना मुकाम बनाना चाहते हैं, वे इस वर्कशॉप में जरूर भाग लें..हमारी यही कोशिश है कि हम नवादा के कलाकार को प्रशिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाएं.

फिल्म अभिनेता सागर इंडिया पहले भी नवादा के कई बच्चों को अभिनय में प्रशिक्षित कर चुके हैं. इनसे प्रशिक्षण लेकर बच्चे अभी फिल्मों में सक्रिय हैं. सागर का कहना है कि क्षेत्रीय मिट्टी की अपनी खुशबू है. नवादा के बच्चे बड़े ही प्रतिभाशाली है. बस जरूरत है तो उन्हें एक सही प्रशिक्षण की. हम लोग उसी जरूरत को पूरा करने में लगे हैं.

कार्यक्रम में सहयोग कर रहे हैं मॉडर्न ग्रुप के हेड अनुज सर. जो भी नए कलाकार अभिनय में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं,वे इस वर्कशॉप में भाग लेकर अपने आप को समझ पाएंगे और अभिनय की बारीकियां सीख पाएंगे.

कल गुरुवार को अंतिम रजिस्ट्रेशन दोपहर 12:00 बजे तक होगा. जो भी बच्चे भाग लेना चाहते हैं, वे कार्यशाला स्थल पर पहुंचकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर 7004724716 पर संपर्क करें.

                                       - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments