Header Ads

Breaking News

मंदिर में पूजा कर पैदल घर लौट रही महादलित महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत


मंदिर से पूजा कर घर पैदल लौट रही महिला क़ो अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया. घटना में महिला बुरी तरह  जख्मी हो गयी. 

स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया. 

घटना जिले के Nawada जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी डीह गांव के पास हुआ. मृतक महिला की पहचान सिमरी गांव निवासी विष्णु मांझी की पत्नी रिंकू देवी के रूप में किया गया है.

सूत्रों के मुताबिक महिला सिमरी गांव से पूजा कर अपने घर पैदल लौट रही थी. तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

दुर्घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. परिवारजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान में उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया सभी की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

मृतक के पुत्र चिंटू कुमार ने बताया कि उनकी मां वारिसलीगंज के सिमरी गांव से पूजा कर वापस लौट रही थी तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे रौंदते हुए भाग निकला. घटना की सूचना पुलिस क़ो दी गयी. 

पुलिस ने कहा कि शव क़ो पोस्टमार्टम कराकर परिजनों क़ो सौंप दिया जाएगा एवं परिजनों द्वारा दिए आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

No comments