Header Ads

Breaking News

01 जुलाई से कोर्ट का काम 10:30 बजे दिन से होगा शुरू, आदेश जारी


Nawada Civil Court का कार्य 1 जुलाई से सुबह 10:30 बजे से 4:30 बजे संध्या तक संचालित होगा. इससे संबंधित आदेश जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जारी किया है. सूचना संबंधित न्यायाधीश, कर्मियों के साथ जिला अधिवक्ता संघ को उपलब्ध करायी गयी है.

वैसे तो जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. मानसून की बारिश नहीं होने से तापमान में अपेक्षाकृत कमी नहीं आई है. उमस भरी गर्मी बरकरार है.

नवादा जिला अधिवक्ता संघ के सचिव एडवोकेट संतशरण शर्मा ने कहा कि न्यायालय अपने नियम कानून से चलता है. पूर्व से परंपरा रही है कि एक अप्रैल से प्रातः कालीन तथा एक जुलाई से 10:30 बजे दिन से कोर्ट में काम होता आया है जिसका निर्वाह किया जा रहा है.

                                            - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments