Header Ads

Breaking News

बिहार सरकार के SC-ST मंत्री रत्नेश सदा पहुंचे बुधौली, गोली के शिकार मुखिया पप्पू मांझी के परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना, दोसूत गांव में मंत्री का हुआ भव्य स्वागत


बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग मंत्री रत्नेश सदा रविवार को मृतक मुखिया पप्पू मांझी के घर पहुंचे. इनका गांव बुधौली Nawada जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में है. अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए मुखिया के परिजनों से मिलकर उन्होंने सांत्वना दिया.

मंत्री श्री सदा ने कहा कि घटना काफी दुखद है. मैं उस विभाग के मंत्री के नाते पीड़ित परिवार से मिलने आया हूं. उन्होंने कहा कि मृतक मुखिया को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी लाभ दिलाने का प्रयास करूुंगा.

मृतक मुखिया की पत्नी द्वारा कारई प्राथमिकी में पुलिस द्वारा एससी-एसटी की धारा नहीं लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं प्राथमिकी का अवलोकन नहीं किया हूं. अगर पुलिस SC-ST धारा को प्राथमिकी में नहीं लगाई है तो इस पर SP से धारा लगाने के लिए बात करूंगा और धारा को जरूर लगाने का आग्रह करूंगा.

IB बुधौल गांव से लौटने के क्रम में मंत्री श्री सदा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के दोसूत गांव पहुंचे जहां रविकांत-पूनम बीएड कॉलेज के सचिव अजय कुमार रविकांत के नेतृत्व में ढोल-बाजे के साथ आगवानी कर गांव पहुंचाया गया. दोसूत गांव पहुंचने पर मंत्री श्री सदा को अजय कुमार रविकांत ने गीता की किताब, शाल, बुके तथा फूल माला देकर स्वागत किया गया.

दोसूत गांव के दर्जनों लोगों ने मंत्री से आवास योजना के साथ-साथ नल-जल योजना सहित विभिन्न योजनाओं से वंचित रहने की शिकायत की. उसके बाद मंत्री श्री सदा ने दोसूत गांव स्थित तालाब में नाव वोट का उद्घाटन किया. भोजन के बाद मंत्री पटना के लिए रवाना हो गए.

मौके पर मुखिया सुलेखा देवी, सरपंच फूलमंती रविदास, हर्ष प्रधान, रामाशीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार तरूण, संजीव सिंह, पिन्कू कुमार, छोटे सिंह, सुबोध सिंह, गोलू कुमार, छोटू कुमार तथा सुब्बू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

                                      - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments