लोकसभा चुनाव में छत से गिरकर जख्मी ठेरा गांव के होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान मौत
Nawada Lok Sabha Election के दौरान 19 अप्रैल क़ो छत से गिरकर जख्मी हुए होमगार्ड जवान की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक होमगार्ड के परिजनों में कोहराम मच गया.
शव क़ो नवादा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों क़ो सौंप दिया गया. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना जिले के रोह थाना क्षेत्र के समहरीगढ़ गांव की है.
बताया जाता है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान छत से गिरकर जख्मी हो गए थे. इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई.
मृतक होमगार्ड जवान की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ठेरा गांव निवासी गंगा प्रसाद सिंह के रूप में की गई है.

No comments