Header Ads

Breaking News

धनी फाइनेंस से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 5 Cyber ठगों को पुलिस ने आपत्तिजनक सामानों के साथ धर दबोचा


Nawada जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचगांव तथा कांधा गांव के बगीचा में सघन छापेमारी कर पुलिस ने 5 Cyber ठगों को कई आपत्तिजनक सामानों के साथ धर दबोचा.

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा की उपस्थिति में SP अंबरीश राहुल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव एवं कांधा गांव के बगीचा में Dhani Finance से लोन दिलाने के नाम पर ठगी के धंधे में लिप्त पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया. 

बताया जाता है की गिरफ्तार ठग बहुत दिनों से इस धंधे को संगठित रूप से संचालित कर भोले भाले लोगों को ठग रहे थे. 

पांचों साइबर ठगों की पहचान पलटपुर निवासी अरुण प्रसाद के पुत्र उत्तम कुमार, लालपुरा निवासी सुधीर प्रसाद के पुत्र साजन कुमार, कटौना निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र लक्ष्मण सिंह, कांधा गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार तथा विजय सिंह के पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है. 

सभी साइबर फ्रॉड वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कांधा, लालपुरा तथा नालंदा जिले के कतरी सराय थाना के पलटपुर एवम कटौना गांव निवासी हैं.

Cyber ठगों से 150 पेज का कस्टमर डाटा, 7 एंड्रॉयड फोन, की पैड, फ़ोन बरामद हुआ है. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

                                     - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments