Header Ads

Breaking News

योग प्रकृति का अनुपम देन, इसे अपनाकर रहें रोगमुक्त - MLA अरुणा, विश्व योग दिवस में भाग लेकर लोग हुए मुग्ध

Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय स्थित माफी गढ़ मैदान में शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक अरुणा देवी के नेतृत्व में विश्व योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

सुबह 5:30  से 6:30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में RSS के लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया ने योग व्यायाम, योगासन तथा सूर्यनमस्कार के बारे में बताते हुए उसका क्रमशः अभ्यास कराया.  

विनय कुमार ने अंधी दिशा हीन तरुणायी भटका सरसंधान है, जागो रे कवि चंद अकेला गजनी में चौहान है गाकर सबों में जोश भर दिया. 

जबकि भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने बिखरी ताकत जूटा देश की फिर संवार दे छंटा देश की, भारतमाता हमको आज पुकारती, आओ हम सब चलें उतारें आरती गीत गाकर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 

भाजपा विधायक अरुणा देवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. स्वस्थ शरीर के लिए नित्य दिन योग करना आवश्यक है. योग भारत की प्राचीन विधा है. यह प्रकृति का अनोखा उपहार है.

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से लोग रोगमुक्त होकर खुशी पूर्वक जिंदगी जी सकते हैं. दुनियां आज योग का दीवाना है. उन्होंने लोगों से इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी. 

इस अवसर पर विधायक अरुणा देवी, आरएसएस के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार, विधायक प्रतिनिधि पूर्व मुखिया रामसकल सिंह, अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, पूर्व जिला मंत्री निरंजन सिंह, 

जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, प्रियरंजन श्रीनिवास, संजय कुमार मंगल, लक्ष्मण प्रसाद चौरसिया, सदानंद प्रसाद, अवधेश नारायण, नगर अध्यक्ष सुमन कुमार, पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

वीडियो देखें :


                                         - चंद्रमौलि शर्मा.

                                           

                          

No comments