MP विवेक ठाकुर का दो दिवसीय दौरा मंगलवार से, स्वागत की हो रही तैयारियां
Nawada Loksabha के नव निर्वाचित भाजपा सांसद विवेक ठाकुर का दो दिवसीय दौरा मंगलवार 18 जून से आरंभ हो रहा है. चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे विवेक ठाकुर का जगह-जगह स्वागत की तैयारियां हो रही है. कई धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना का भी कार्यक्रम है. 18-19 जून को उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है.
उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 18 जून को 9 बजे नवादा की सीमा पर खरांट पहुंचेंगे. वहां कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे. वे सीधे पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली गांव जाएंगे. जहां दिवंगत मुखिया के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर आंसू पोछेंगे. बुधौली से निकलकर वे रूपौ मां चामुंडा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे.
रूपौ के बाद आंती पहुंचेंगे. वहां से जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-सम्मान किया जाएगा. इस कार्यक्रम के बाद नारदीगंज प्रखंड के मसौढ़ा, हड़िया, खनवां, शोभ मंदिर होते हुए देर शाम को समाय गांव पहुंचेंगे. रात्रि विश्राम नवादा आवास पर करेंगे.
अगले दिन सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. इसके बाद बरबीघा के लिए रवाना हो जाएंगे. बरबीघा विधानसभा के सामस, माउर,तैलिक ठाकुरबाड़ी और माहुरी मंडल बरबीघा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शेरपर, कुसेढ़ी, मेंहूस और बेलाव गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद नवादा वापस आएंगे.
नरेंद्र नगर, नवादा में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि में पटना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे.


No comments