Header Ads

Breaking News

बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए सदा रहूंगा तत्पर - विवेक, जीत के बाद पहली दफा वारिसलीगंज पटेल चौक पहुंचे MP विवेक ठाकुर का एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


Nawada संसदीय सीट पर विजय का परचम लहराने के बाद मंगलवार को पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली ग्राम जाने के क्रम में वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के सरदार पटेल चौक पहुंचे MP विवेक ठाकुर का NDA कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

मंगलवार को दिन के करीब 11 : 30 बजे अपने काफिले के साथ जैसे ही नवनिर्वाचित सांसद विवेक ठाकुर वारिसलीगंज पटेल चौक पहुंचे कि पहले से फूल माला लेकर चिलचिलाती धूप में इंतजार कर रहे एनडीए के सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत को दौड़ पड़े.

विवेक ठाकुर ने जैसे ही लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कि सरदार पटेल अमर रहें, भारतमाता की जय, एनडीए जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, विवेक ठाकुर जिंदाबाद, बीजेपी जिंदाबाद, 

नीतीश कुमार जिंदाबाद, चिराग पासवान जिंदाबाद, जीतन राम मांझी जिंदाबाद आदि नारे से समूचा वातावरण गूंज उठा. तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने MP Vivek Thakur को फूल मालाओं से लाद दिया. उनके चौपहिया वाहनों के काफिले के साथ पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह समेत जिले के सैंकड़ों एनडीए के नेता और कार्यकर्ता साथ चल रहे थे.

स्वागत से अभिभूत विवेक ठाकुर ने कहा कि बिना भेद भाव के समाज के हरेक वर्ग के लोगों के मान-सम्मान, हक-हुकूक तथा कल्याण के लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा. उन्होंने कहा कि विकसित नवादा मेरा संकल्प है. वारिसलीगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का खाका मेरे पास है, जिसे हर हाल में पूरा करना है.

इस अवसर पर नवादा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, अखिल भारतीय धानुक संघ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, जेडीयू नगर अध्यक्ष अजय कुमार राय, सोशल एक्टिविस्ट रणविजय कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष अरुण कुमार, समाजसेवी भूषण प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद डा. कैलाश प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, व्यवसाई मनोज प्रसाद, केदार प्रसाद, 

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री महेश भाई पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कुमार सिंह, अनिल यादव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद शिक्षक, लोजपा नेता भगवान दास, अशोक कुमार, दिनेश प्रसाद जानकी प्रसाद, गुड्डू कुमार, विकास मिस्त्री आदि ने सांसद विवेक ठाकुर को विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया. 

Video देखें :

                   

                                            -  चंद्रमौलि शर्मा.

No comments