Header Ads

Breaking News

Reliance finance company से loan दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 android mobile भी किया बरामद


Nawada की साइबर थाना पुलिस ने दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. 

दोनों शातिर Cyber ठग रिलायंस फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का प्रलोभन देकर देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

साइबर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के मंगर बीघा के पास से साइबर ठगों को गिरफ्तार किया.

पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों साइबर ठग जिले के वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकौल गांव के गोलू कुमार उर्फ शशि शेखर और कौआकोल थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का चंदन कुमार शामिल है.

पुलिस ने इन साइबर ठगों के पास से 5 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है.

इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

No comments