Header Ads

Breaking News

महिलाएं लगा रही थी वटवृक्ष के फेरे, उच्चकों ने उड़ा लिए मंगलसूत्र एवं चेन, पुलिस खंगाल रही CCTV फूटेज


'चोर जाने बिहनाय के धान' वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए उच्चकों ने आठ महिलाओं का मंगलसूत्र तथा सोने का चेन काटकर उड़ा लिया. घटना उस वक्त की है, जब महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए वट वृक्ष के फेरे लगा रही थी. 

मामला Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर क्षेत्र के पुरानी मालगोदाम स्थित वटवृक्ष के पास पूजा अर्चना के दौरान गुरुवार की दिन हुई.

बताया जाता है कि पुरानी मालगोदाम के पास डाकघर जाने वाले रास्ता के पास तीन वटवृक्ष के पास सैकड़ों की संख्या में महिलाएं वट सावित्री की पूजा कर रही थी. महिलाएं अपने पति की रक्षा और उनकी लंबी उम्र की कामना करने में लगी थी.

वट वृक्ष के फेरे लगाने के साथ सावित्री-सत्यवान की कथा सुन रही थी. इसी दौरान भीड़ में शामिल उच्चकों ने कई महिलाओं के गहने पर हाथ साफ कर दिया.

पीड़ितों में नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-21 बलवापर निवासी सुरेश प्रसाद राय की पुत्री कुमारी विनिता राय का सोने का चेन, उत्तर बाजार कोयरी टोला निवासी मुकेश कुमार की पत्नी टूसी कुमारी, 

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी सुबोध यादव की पत्नी रंजु देवी, वारिसलीगंज गुमटी रोड निवासी मदन प्रसाद की पुत्री राखी कुमारी, माफी गली निवासी बलराम कुमार की पत्नी पूजा कुमारी का मंगलसुत्र, 

पुरानी बैंक रोड निवासी सहेली श्रृंगार नामक दुकान के संचालक संजय गोस्वामी की पत्नी रिना गोस्वामी तथा थाना क्षेत्र के कोल्हा बिगहा गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी खुशबू कुमारी का सोने का चेन गले से काटकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा तथा ASI पप्पू कुमार पूजा स्थल पर पहुंच पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करने के बाद आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटे हैं.

बता दें कि कई सालों से छठ पूजा के समय वारिसलीगंज के मटकोरवा सूर्य मंदिर तालाब तथा शांतिपूरम सूर्य मंदिर तालाब पर अर्घदान करने के समय महिलाओं के गले से सोने का चेन सहित अन्य जेवरात उच्चकों द्वारा काटा जाता रहा है.

जिले के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं होती रहती है. इसमें महिला उच्चके भी शामिल होते हैं.

No comments