Header Ads

Breaking News

14 वर्षीय छात्र समीर उर्फ गोलू पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से गायब, परिजन परेशान, पुलिस को दी गई सूचना


Nawada नगर के राम नगर मोहल्ला निवासी प्रहलाद सिंह का 14 वर्षीय पुत्र समीर कुमार शर्मा उर्फ गोलू पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से गायब है. परिजन खोजबीन में लगे हुए हैं, लेकिन कोई अता पता नही चल सका है. परेशान परिजन द्वारा नगर थाना पुलिस को सूचना देकर समीर की बरामदगी की गुहार लगाई गई है.

नगर थाना को दिए आवेदन में पिता द्वारा बताया गया है कि समीर अकौना स्थित निजी विद्यालय कैंब्रिज स्कूल में पढ़ता था. वह 7वीं का छात्र है. 23 जुलाई 11 बजे दिन में घर से निकला है, उसके बाद से उसका वापस नहीं लौटा है.

यह परिवार मूलत: झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के सतगावां थाना इलाके के मरचोई गांव के निवासी हैं. नवादा नगर के राम नगर संकट मोचन मंदिर के पास निवास करते हैं. बेटे के गायब होने से घर-परिवार के लोग परेशान हैं. 

परिजन उनकी लगातार खोजबीन कर रहे हैं. नाते - रिश्तेदारों के पास खोजबीन की गई. लेकिन कहीं नहीं मिला. तब थक हारकर नगर थाना पुलिस से बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. 

                                         - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments