वारिसलीगंज में 1400 करोड़ की लागत से बनने वाली adani ग्रुप की सीमेंट फैक्ट्री का 29 जुलाई को CM नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास, जिले के हजारों बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार
Nawada जिले में adani ग्रुप का नया प्लांट शुरू होने जा रहा है. इस प्लांट के शुरू होने से जिले के करीब एक हजार बेरोजगारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इसके अलावा 5 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिल सकेगा. इससे लोगों में खुशी का माहौल है.
नवादा जिले के औद्योगिक क्षेत्र वारसलीगंज में Ambuja सीमेंट प्लांट का शिलान्यास 29 जुलाई को होगा. शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. कार्यक्रम की सफलतां को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने इस बात की पुख्ता जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस प्लांट की अनुमानित लागत 1400 करोड़ रुपये है. जिले में इस प्लांट के लगने से बिहार में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.
गौरतलब हैं कि वारिसलीगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की 72 एकड़ जमीन बियाडा ने अडाणी ग्रुप को सीमेंट प्लांट लगाने के लिए उपलब्ध करायी है. सीमेंट प्लांट के निर्माण से करीब एक हजार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा जबकि 5 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर मिलेगा. चीनी मिल तक जाने वाली मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
इस दौरान चंदन चौक से सभा स्थल तक पथ के दोनों किनारे अतिक्रमण हटाने का काम किया गया है. वैसे लोगों को जिन्होंने अबतक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी किया गया है. सड़कों का रंग रोगन किया जा रहा है. चंदन चौक के पास बैरिकेटिंग करने की योजना है.
फैक्ट्री के खुलने से यहां के लोग काफी खुश हैं. लोगों में एक उम्मीद की किरण जगी है. सीमेंट फैक्ट्री में उन्हें काम करने का मौका मिल सकेगा. सभी की नजर इसी बात पर टिकी है. जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ किये जाने की संभावना है. फैक्टरी से होनेवाले पर्यावरण प्रदूषण से क्षेत्रवासी भले थोड़ा चिंतित हैं.

No comments