Header Ads

Breaking News

फेसबुक व इस्ट्राग्राम पर हुआ प्यार, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका का कथित प्रेमी ने ही उतार दिया मौत के घाट, हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार


पुलिस अगर चाह ले तो सात समुदंर पार छिपे अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सकती है. इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है वारिसलीगंज पुलिस ने. 

दो दिनों पहले पूर्व-मध्य रेल अन्तर्गत दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड स्थित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा हाल्ट पर कर एक लड़की की हत्या कर शव को एक खंडहरनुमा कमरा में फेंक दिया गया था. 

वारिसलीगंज थानाध्यक्ष Inspector रूपेश कुमार सिन्हा को उक्त रेल परिसर में एक अज्ञात लड़की का शव होने की सूचना मिली. इसके बाद थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को देते हुए घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया था.

इस बावत पकरीबरावां SDPO महेश चौधरी ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि 22.जुलाई 2024 की सुबह 9 बजे वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघीबरडीहा रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में मृत लड़की का शव पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी.

थानाध्यक्ष वारिसलीगंज और एसडीपीओ पकरीबरावां घटनास्थल पर पहुंचे और अनुसंधान प्रारंभ किया गया. सीन ऑफ क्राइम को सुरक्षित करते हुए FSL टीम को बुलाया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य को एकत्रित किया गया.

घटना के संदर्भ में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 273/24 दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में आसूचना के आधार पर मृत लड़की की पहचान की गई. मृतका के माता-पिता से संपर्क कर शव को ससम्मान उन्हें सौंप दिया गया. माता-पिता से मिले अहम जानकारी एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि अनुसंधान में यह बात सामने आई कि करीब छह माह पूर्व से मृतका एवं अभियुक्त शिवजी उर्फ शिवा के बीच फेसबुक तथा इंस्टाग्राम से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका द्वारा इस कांड के अभियुक्त शिवजी के उपर बारबार शादी का दबाव बनाया जाने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुका था और इससे तंग आकर लड़की की हत्या की योजना बनाने लगा. 

21 जुलाई 2024 को इस कांड के अभियुक्त शिवजी योजना के तहत लड़की कोPatna स्टेशन बुलाया और साथ में वहां से Gaya पहुंचा. गया से किउल जाने वाली ट्रेन पर दोनों चढ़ गए एवं एक सुनसान जगह की ताक झांक करने लगे.

इसी दौरान अभियुक्त शिवजी ने देखा कि बाघीबरड़ीहा रेलवे स्टेशन पर कोई भी यात्री नहीं उतरा है एवं प्लेटफार्म भी पूरी तरह से सुनसान है. मौक़े का फ़ायदा उठाकर दोनों ट्रेन से उतर गये और मृतका को एक खंडहरनुमा कमरे में ले जाकर गला दवाकर हत्या कर दिया. लड़की की पहचान छुपाने के उद्दश्य से उसके चेहरे पर ईट मारकर चेहरे को विकृत कर दिया और घटनास्थल से फ़रार हो गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस नृशंस हत्या की गुत्थी को 48 घंटे के अंदर सुलझा लिया गया है और इस कांड में संलिप्त अभियुक्त लक्खिसराय जिला अन्तर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के मसौढ़ा गांव निवासी रामनारायण कुमार उर्फ ललन सिंह का पुत्र शिवजी उर्फ शिवा को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मौके पर वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

No comments