Header Ads

Breaking News

अवैद्य बालू धंधे में वर्चस्व को ले नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के आदमपुर पंचायत मुखिया पति की निर्मम हत्या, शव नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र से बरामद

Nawada जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने नालंदा के मुखिया पति का शव गुरूवार की रात्रि बरामद की है. मुखिया पति हत्या अवैध बालू का धंधा में वर्चश्व को लेकर होने की बात सामने आ रही है. मृतक मुखिया पति की पहचान नालंदा जिला अंतर्गत गिरियक प्रंखड के सतौआ पंचायत की मुखिया ललीता देवी की 45 वर्षीय पति बालवीर यादव उर्फ बालो यादव की रूप में हुई है.

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया पति का अपहरण गुरूवार की शाम लगभग 7 बजे गिरियक-शाहपुर पथ पर आदमपुर हाई स्कूल के पास से अपराधियों ने कर लिया था. घटना की सूचना मृतक मुखिया पति के परिजन के द्बारा पुलिस को दी गई. सूचना बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, लेकिन कहीं अता पता नहीं चला.

इस दौरान वारिसलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रूपेश कुमार सिन्हा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी और FSL टीम को देते हुए मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

सूत्रों की मानें तो अवैध बालू कारोबार से संबंधित मृतक के विरूद्ध गिरियक थाना में पूर्व से ही प्राथमिकी दर्ज है. बताया जाता है कि मुखिया ललीता देवी अपने निकटतम प्रतिद्बंदी को बहुत कम वोट से हराकर मुखिया बनी थी. ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिद्बंदी से बराबर कभी जमीनी विवाद तो कभी आपसी वर्चश्व को लेकर गोलीबारी तथा मारपीट की घटना घट चुकी है.

No comments