कॉलेज मेरा घर, शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी ही मेरा परिवार, इनके विकास के लिए सदा रहूंगा प्रयासरत - गोपेश
Nawada जिले के पकरीबरावां प्रखंड स्थित कृषक महाविद्यालय, धेवधा के शिक्षकेत्तर कर्मचारी गोपेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह को बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाए जाने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सोमवार को समारोह आयोजित कर उनका भव्य स्वागत किया गया.
श्री गोपेश कुमार को महाविद्यालय के शिक्षक कक्ष में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी की ओर से अंग वस्त्र एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर नवादा जिला अध्यक्ष डॉ. प्रो. नरेन्द्र सिंह, जिला सचिव प्रो. सुनील कुमार तथा महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रो. ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इससे हमारा संगठन मजबूत होगा.
स्वागत से प्रसन्नचित गोपेश कुमार ने कहा कि आप सबों ने जिस विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा किया है, उस पर मैं खरा उतरने का अथक प्रयास करूंगा. उन्होंने कहा कि कालेज ही मेरा घर है और शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी मेरा परिवार. मैं इसके विकास के लिए सदा प्रयासरत रहूंगा.
बता दें कि गोपेश कुमार कृषक महाविद्यालय, धेवधा के संस्थापक सचिव, पूर्व विधायक, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी तथा कोचगाँव ग्राम निवासी श्यामसुंदर सिंह उर्फ लीडर साहब के पौत्र है. श्री कुमार सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा वारिसलीगंज नगर के जवाहर पार्क मोहल्ला में उनका अपना आवास है.
इस मौके पर कृषक कॉलेज के डॉ. प्रो. अरविंद कुमार , प्रो. शशिभूषण प्रसाद, प्रो. गोपालशरण गुंजन, प्रो. कुमार चंद्रशेखर, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. विनोद प्रसाद, प्रो. मनोहर प्रसाद, प्रो. प्रवीण कुमार , प्रो. रामाशीष प्रसाद सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षक एवम शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.
दूसरी ओर, वारिसलीगंज के शिक्षाविद डा. गोविंद जी तिवारी, पूर्व मुखिया अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, हीरो मोटोकार्प के मंटू सिंह, सकल यादव, पूर्व वार्ड पार्षद राजेंद्र पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू चौधरी, राजद नेता शिवशंकर चंद्रवंशी,
जदयू नेता अजय कुमार राय, अनिल यादव, पत्रकार संतोष कुमार संटू आदि ने गोपेश कुमार को बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविधालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.


No comments