जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां आरंभ, अधिवक्ता नवल किशोर सिंह को मिला मुख्य चुनाव अधिकारी का दायित्व
Nawada जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी गयी है. संघ द्वारा बुलायी आमसभा में इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.
आमसभा संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सभा में 2024-26 सत्र के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी नवल किशोर सिंह का चयन किया गया. वंही तीन सदस्यों में रामचंद्र सिंह, जयराम प्रसाद, किशोर कुमार रोहित क़ो सर्वसम्मति से चयन किया गया.
चुनाव संपन्न होने तक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा और महासचिव संत शरण शर्मा कार्यकारी के रूप में कार्य करते रहेंगे.
मुख्य चुनाव अधिकारी तथा चुनाव समिति सदस्य के चयन के साथ ही चुनाव से संबंधित तिथि निर्धारित होते ही प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में लग गये हैं.

No comments