नवादा लोकसभा क्षेत्र में बहेगी सर्वांगीण विकास की धारा, वारिसलीगंज में 30 शय्या वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के अनावरण के मौके पर बोले MP विवेक ठाकुर
Nawada जिले के वारिसलीगंज PHC परिसर में सात करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नवनिर्मित तीन मंजिला सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भवन का शुक्रवार को CM Nitish Kumar द्वारा रिमोट से उद्धघाटन के बाद नवादा MP विवेक ठाकुर, MLA अरुणा देवी तथा MLC अशोक कुमार यादव ने संयुक्त रूप से अस्पताल में लगे शिलापट्ट का अनावरण किया.
सभी अतिथियों ने नारियल फोड़ तथा फीता काटकर नवनिर्मित भवन को चिकित्सको को सौंपा दिया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डा गोविंद जी तिवारी ने किया. मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना ने किया.
इस दौरान नवादा सदर SDM अखिलेश प्रसाद, CS डॉ0 नीता अग्रवाल, डा. रामकुमार, जिला पार्षद अंजनी कुमार, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, नप सभापति रेखा देवी, जेडीयू नेता अजय कुमार रविकांत,
मुखिया राजकुमार सिंह, ई. रामसकल सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, श्यामसुंदर सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, प्रियरंजन श्रीनिवास, प्रमोद कुमार चुन्नू,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, महेश भाई पटेल, चंद्रभूषण शर्मा आदि उपस्थित थे.








No comments