Header Ads

Breaking News

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर दिए उपहार


शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर दिए उपहार awada जिले के वारिसलीगंज बाईपास के शहीद चंदन सिंह चौक स्थित ज्ञानदीप इंटरनेशनल विद्यालय परिसर में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया.

इस मौके पर विधालय के बच्चे शुभम कुमार, सुकन्या कुमारी, सगुन कुमारी, राजवीर कुमार, सोनी कुमारी, दीपक पाण्डेय एवम अन्य सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने अपने वर्ग में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उनकी तस्वीर के सामने केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया. 

विद्यार्थियों ने अपने अपने वर्ग शिक्षक को श्रद्धापूर्वक उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर निदेशक मधुराज ने सभी शिक्षकों को गीता  महाकाव्य देकर सम्मानित किया. वहीं प्राचार्य दिनेश कुमार ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के जीवन से सीख लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक बनने के पहले आपको एक छात्र बनना होगा.

                                 - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments