आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - मुकेश विद्यार्थी
Nawada जिले के वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित श्री गणेश सेवा सदन में रविवार को वारिसलीगंज प्रखंड एवं नगर जनता दल (यूनाइटेड) की नवगठित कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर जदयू अध्यक्ष रणविजय प्रसाद तथा मंच संचालन प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने किया.
प्रखंड जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय जदयू जिला महासचिव नवीन सिंह के थाना मोड़ स्थित बाबा बैजनाथ सिंह लेन में तथा नगर कार्यालय स्टेशन रोड स्थित पूर्व विधायक स्व. देवनंदन प्रसाद की पुत्रवधु सह जदयू की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की सचिव कुसुम कुमारी मंजूबाला के आवासीय परिसर में जदयू जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने आचार्य भोली पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण तथा नीतीश कुमार जिंदाबाद के गगनभेदी नारे के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया.
जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने नवगठित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को अंग वस्त्र, झंडा, माला एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया. श्री विद्यार्थी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ध्वस्त विधि-व्यवस्था, चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल, जलता बिहार को अपहरण उद्योग के रूप में जाना जाता था.
वैसे समय में नवंबर 2005 में पार्टी के सर्वमान्य नेता तथा बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब काम करने का मौका मिला तो उन्होंने शांति-सद्भाव के साथ ही कानून का राज स्थापित करते हुए न्याय के साथ विकास तथा सभी वर्ग- धर्म के लोगों तथा सभी क्षेत्रों का विकास करने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा के रूप में बिहार का चौमुखी विकास करने का काम किया है. मुख्यमंत्री जी ने कभी वोट की चिंता नहीं की तथा सभी लोगों के लिए समान रूप से लगातार 19 वर्षों से विकसित बिहार, आगे बढ़ता बिहार के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं. आज बिहार में अमन-चैन तथा शांति - सद्भाव कायम हुआ है. पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक एवं समान्य वर्ग के लोगों के बाल-बच्चे आगे बढ़ रहे हैं.
बैठक को वारिसलीगंज विधानसभा प्रभारी प्रिय रंजन पटेल, कुसुम कुमारी मंजूबाला, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष ललन कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार शेष, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार, विजय कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष सह वारिसलीगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव,
जिला महामंत्री अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, जिला महामंत्री नवीन कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह, जिला महामंत्री महेश भाई पटेल, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार, विजय कुशवाहा , राजेंद्र प्रसाद, नवल चंद्रवंशी,
भगवान सिंह चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, घनश्याम सिंह, राघवेंद्र प्रसाद शर्मा, सालो सिंह, अनिल सिंह, प्रवेश कुमार, मुकेश कुशवाहा, आमोद कुमार, सुरेश चौधरी, इंद्रदेव कुशवाहा, रामस्वार्थ सिंह, बिंदु प्रसाद, रिंकू कुमारी, अवधेश पटेल, जयप्रकाश, कंचन साव, विकास कुमार, अरुणजय कुमार आदि ने संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर बल दिया.








No comments