उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवाजगढ़ में कार्यरत तीन शिक्षक-शिक्षिका प्रधानाध्यापक पद पर BPSC द्वारा चयनित, विद्यालय में खुशी का माहौल
Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवाजगढ़ में कार्यरत तीन शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ने BPSC द्वारा आयोजित प्रधानाध्यक उत्तीर्णता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समूचे प्रखंड का नाम रौशन किया है.
इसकी जानकारी देते हुए मध्य विद्यालय नवाजगढ़ के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद ने बताया कि मेरे ही विद्यालय के तीन सहकर्मियों द्वारा प्रधानाध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त करना गौरव की बात है.
शिक्षक भूषण कुमार, कुमारी रचना गुप्ता तथा श्रुति कुमारी की इस शानदार सफलता पर मध्य विद्यालय नवाजगढ़ में खुशी का माहौल है. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद ने सफल शिक्षकों समेत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशी प्रकट की.
शिक्षकों की इस बेहतरीन सफलता पर प्रखंड साक्षरता समिति सचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, KRP अनिल कुमार, PLV शेष कुमार सहित अभिभावकों एवम शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.




No comments