वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मकनपुर पंचायत के लीला बिगहा तथा मसूदा गांव से ठगी में प्रयुक्त सामानों के साथ पांच Cyber Criminal गिरफ्तार
Nawada जिले को Cyber अपराधियों से मुक्ति दिलाने के लिए नवादा Police लगातार बड़ी कार्रवाई करने में जुटी है. SP अभिनव धीमान के दिशा निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक चलाकर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.
एसपी अभिनव धीमान ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि SIT गठित कर प्रतिबिंब पोर्टल तथा साइबर क्राईम कर रहे नंबरों की तकनीकी साक्ष्य के आधार पर Warisaliganj थाना क्षेत्र के लीला बिगहा और मसुदा गांव में छापेमारी की गई जिसमें 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त Dhani Finance तथा India Bulls के नाम पर सस्ते लोन का ऑफर देकर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे. सूचना मिलने के बाद उक्त कार्रवाई की गई.
उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं, उन सभी को हिदायत भी दिया जाता रहा है. इसके बावजूद नहीं सुधरने वाले अभियुक्तों पर विशेष कार्यवाई की जायगी. उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाता रहेगा.
बता दें कि इतनी संख्या में एक साथ साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी होने से साइबर अपराधियों में हड़कम्प मच गया है. SP ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 9 मोबाइल, एक लैपटॉप, 2 प्रिंटर मशीन, विभिन्न बैंक के 16 पासबुक, 2 पैनकार्ड, एक कीबोर्ड, एक माउस तथा 2 फिंगर स्कैनर बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र मुकेश कुमार, मुकेश प्रसाद शर्मा का पुत्र सागर कुमार तथा वालेश्वर यादव का पुत्र नीतीश कुमार के अलावा मसुदा ग्रामीण राजकुमार यादव का पुत्र अकलेश कुमार तथा रामावतार यादव का पुत्र पंकज कुमार शामिल है.

No comments