जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में वारिसलीगंज से भाग लेने दो हजार कार्यकर्ता जायेंगे नवादा
Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज के शांतिपुरम सूर्य मंदिर परिसर स्थित स्वामी सहजानंद स्मारक भवन में शनिवार को JDU जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी के निर्देश पर प्रखंड एवम नगर जदयू की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय ने की. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सह वारिसलीगंज प्रखंड प्रभारी अशोक मेहता ने कहा कि आगामी 01 दिसंबर रविवार को गांधी इंटर विद्यालय, नवादा में जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है.
इस कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के सुपुत्र रामनाथ ठाकुर के साथ ही बिहार सरकार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, पार्टी के कई केंद्रीय तथा प्रदेश पदाधिकारियों का आगमन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भाग लेने का उन्होंने आह्वान किया.
जदयू जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री समिति सदस्य शेष कुमार शशि ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया. प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजय कुमार राय ने सम्मेलन में वारिसलीगंज से दो हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने का भरोसा दिलाया.
नगर जदयू अध्यक्ष रणविजय प्रसाद ने नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से भरपूर सहयोग का निवेदन किया. जिला महामंत्री अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन में भाग लेने की अपील की.
जिला महामंत्री संजय कुमार ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता का आह्वान करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री महेश भाई पटेल, प्रदीप कुमार, ललन पटेल, भोली पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, पप्पू चौधरी,
प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार, आमोद कुमार, मीडिया प्रभारी विकास कुमार सन्नी, नगर महामंत्री उमेश रजक, बबलू कुमार, सुनील दास, बिनोद राउत, मो. इरफान, अपसढ पंचायत अध्यक्ष मंटू रविदास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए.


No comments