कुटरी गांव के नीतीश कुमार पाठक ने 69 वीं BPSC प्रतियोगिता परीक्षा में 13 वाँ रैंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का सम्मान, लोगों में प्रसन्नता व्याप्त
Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज प्रखंड के कुटरी ग्राम निवासी आचार्य अश्विनी पाठक तथा बबीता देवी के तृतीय सुपुत्र 25 वर्षीय नीतीश कुमार पाठक ने 69 वीं BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सामान्य वर्ग में हिन्दी माध्यम से 13 वां रैंक लाकर वारिसलीगंज प्रखंड समेत समूचे नवादा जिले का मान बढ़ाया है.
इससे पूर्व 68 वीं BPSC की परीक्षा में सफल होकर वे BDO के पद पर चयनित हुए थे. जबकि इस बार उनका चयन Co-Ooerative Society के Asistant Registrar पद पर हुआ है. नीतीश ने इस परीक्षा में दूसरी बार सफलता हासिल किया है.
सामान्य ब्राह्मण परिवार के ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े नीतीश की शिक्षा-दीक्षा वारिसलीगंज में हुई थी. परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही कुटरी गांव समेत क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता व्याप्त हो गई.
पिता अश्विनी पाठक ने इस संबंध में बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रिंस पाठक भारत सरकार के Election commission में तथा दूसरा बेटा रविंश पाठक Income tax विभाग में कार्यरत है.
नीतीश अपने गांव के इंटर विद्यालय कुटरी से मैट्रिक तथा इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की. जबकि स्नातक की पढ़ाई SNS College, Warisaliganj से पूरी की. तत्पश्चात Drishti IAS Coaching Institute, Delhi में अध्ययन कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुट गए.
लगातार 68 वीं तथा 69 वीं BPSC की परीक्षा में सफलता के बाद उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों के बीच काफी खुशी है. नीतीश ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, अभिभावकों तथा मित्रों को दिया है. उनका लक्ष्य UPSC में चयनित होकर देश सेवा करना है.
नीतीश की सफलता पर क्षेत्रीय विधायक अरुणा देवी, शिक्षाविद डा. गोविंद जी तिवारी, नवादा विधि महाविद्यालय प्राचार्य डा.डी.एन. मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सह नवादा जिला जदयू महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, शिक्षक विजय कुमार राय, JPS ITI निदेशक मुखिया राजकुमार सिंह, ABVP के प्रो. डा. रविंद्र कुमार रवि,
पत्रकार उमाशंकर पाठक, अशोक कुमार, सुजीत कुमार, सुबोध कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, अभय रंजन, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक चंद्रमौलि पाठक, जदयू जिला महासचिव महेश भाई पटेल, नवीन कुमार, संजय कुमार, जिला जेडीयू उपाध्यक्ष शशि कुमार शेष, अरुण कुमार राय, अनिल कुमार यादव, जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुसुम कुमारी मंजूबाला,
ई. चन्दन कुमार, ई. वेद प्रकाश कुमार, ई. विवेक कुमार, ई. विकास कुमार, प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजय कुमार राय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, नगर जदयू अध्यक्ष रणविजय प्रसाद आदि ने शुभ कामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

No comments