हिम्मत सारण बैण्ड पार्टी के कलाकार मो. जिशान आलम ने 69 वीं BPSC की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाया BPRO का पद, क्षेत्र वासियों में खुशी
Nawada जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित मशहूर हिम्मत सारण बैण्ड पार्टी संचालक के पौत्र मो. जिशान आलम ने 69 वीं BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 161 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार समेत पूरे नवादा जिलेवासियों का नाम रौशन किया है. मो. आलम को BPRO का पद हासिल हुआ है.
इस संबंध में उनके खासमखास PLV मो. इमरान ने बताया कि जिशान मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, नवादा से 10 वीं तक की पढ़ाई की. जबकि KLS College, Nawada से उन्होंने इंटर तथा स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की. तत्पश्चात दिल्ली में रहकर BPSC की तैयारी की.
उनकी मिहनत रंग लाई और वे कामयाबी की मंजिल तक पहुंच कर अपने परिवार, शुभ चिंतक तथा जिलेवासियों का मान बढ़ाया है. जिशान हिम्मत सारण बैण्ड पार्टी में अपनी कला से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया करते थे. उनकी सफलता से उनके परिजनों, चाहनेवालों तथा क्षेत्र वासियों में खुशी का माहौल है.

No comments