Header Ads

Breaking News

जदयू के नवादा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर दे रहे निमंत्रण, हजारों लोग होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Nawada जिला मुख्यालय स्थित गांधी इंटर विद्यालय के मैदान में 01 दिसंबर (रविवार) को 10 बजे दिन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से आयोजित होनेवाले जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के वारिसलीगंज, पकरीबरावां तथा काशीचक प्रखंड के विभिन्न गांवों में प्रदेश, जिला, विधानसभा तथा प्रखंड स्तर के जदयू पदाधिकारियों ने गुरुवार तथा शुक्रवार को गहन संपर्क अभियान चलाया. 

इसी क्रम में गुरुवार को काशीचक प्रखंड के काशीचक बाजार तथा सुभानपुर गांव में जेडीयू कार्यकर्ताओं को जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण दिया गया. जबकि पकरीबरावां प्रखंड के एरुरी ग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर जिला सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया गया. 

वहीं शुक्रवार को वारिसलीगंज प्रखंड के चकबाय, बलबापर, झौर, कोचगांव, मिल्की, हाजीपुर, बाघी बरडीहा, भेड़िया, फतहा, मकनपुर, जमुआवा तथा वारिसलीगंज बाजार में जदयू कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें नवादा गांधी इंटर विद्यालय में 10 बजे दिन से आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का अनुरोध किया गया. 

संपर्क अभियान में जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुसुम कुमारी मंजूबाला, नवादा जिला महासचिव सह काशीचक प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, वारिसलीगंज विधानसभा प्रभारी प्रियरंजन पटेल, 

अखिल भारतीय धानुक संघ के प्रदेश महासचिव विजय कुमार राय, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, प्रखंड कार्यालय मंत्री संजय कुमार, जदयू नेता मुकेश कुमार, जेडीयू नेता प्रदीप कुमार, वारिसलीगंज नगर अध्यक्ष रणविजय प्रसाद आदि ने भाग लिया. 

जिला सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व्याप्त है. हर प्रखंड और पंचायत से काफी संख्या में कार्यकर्ता जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए तत्पर हैं. 

01 दिसंबर को वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पैक्स का चुनाव होने तथा नवादा जाने के लिए किऊल-गया रेलखंड पर अधिकांश ट्रेनों का परिचालन रद्द रहने के कारण कार्यकर्ताओं को निजी चारपहिया वाहनों तथा बसों का सहारा लेना पड़ रहा है. इन सारी बाधाओं के बाबजूद कार्यकर्ताओं का जोश उफान पर है. 

हर कार्यकर्ता अपने प्रिय नेताओं के भाषण सुनने को आतुर हैं. नए जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी की कार्यशैली से प्रभावित होकर अन्य दलों को छोड़कर जहां लोग जदयू का दामन थाम रहे हैं वहीं पुराने तथा नए कार्यकर्ताओं में जोश हाई लेवल पर है. 

बता दें कि 01 दिसंबर को नवादा जिला जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भाग लेने वाले हैं. वहीं बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री महेश्वर हजारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मो. जमा खान, 

राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, विधायक दामोदर रावत, पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता भाग लेंगे.

01 दिसंबर (रविवार) को ही नवादा सरकारी बस स्टैंड के पास पार्क में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण होगा. इसको लेकर खासकर अत्यंत पिछड़े, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. 

वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के वारिसलीगंज, पकरीबरावां, काशीचक तथा वारिसलीगंज बाजार से पार्टी एवम प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता हजारों की संख्या भाग लेंगे. 





Video देखें :

  


           

                                            - चंद्रमौलि शर्मा.



No comments