JDU के नवादा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भारत सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर सहित बिहार सरकार के मंत्री, पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
Nawada जिला मुख्यालय स्थित गांधी इंटर विद्यालय मैदान में रविवार 01 दिसंबर को 10 बजे दिन से आयोजित होने वाले जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों ने वारिसलीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में संपर्क अभियान चलाया.
अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़े तथा पिछड़े बहुल मसूदा गांव में पंचायत समिति सदस्य पारो देवी तथा जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू चौधरी से मिलकर जिला सम्मेलन में अधिक से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को नवादा ले जाने पर विचार विमर्श किया गया.
अल्पसंख्यक बहुल सफीगंज गांव में प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर आलम ने काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने का भरोसा दिलाया. जबकि पार्टी पदाधिकारियों ने बीड़ी श्रमिक अल्पसंख्यक बहनों को नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
मकनपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बसंत कुमार सिंह के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया. जदयू नेता फंटूस सिंह ने गांव से संकड़ों कार्यकर्ताओं के नवादा जिला सम्मेलन में शामिल होने की रणनीति से अवगत कराया.
दूसरी तरफ मकनपुर गांव के प्रो. शशि भूषण सिन्हा तथा सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका निशा कुमारी से सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए इसकी सफलता के लिए उनका आशीर्वाद मांगा.
तत्पश्चात गांधी इंटर विद्यालय, नवादा मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाकर जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी से संपर्क कर जिला सम्मेलन की तैयारी की जानकारी ली गई.
सम्पर्क अभियान में जदयू के जिला महासचिव सह काशीचक प्रखंड प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रियरंजन पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुसुम कुमारी मंजूबाला, प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, उपाध्यक्ष अनिल कुमार तथा जदयू नेता मुकेश कुमार साथ रहे.
रविवार को वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पैक्स चुनाव होने तथा किऊल-गया रेलखंड पर कई गाड़ियों का परिचालन रद्द होने से कार्यकर्ताओं की संख्या पर थोड़ा बहुत प्रभाव तो पड़ेगा ही, परंतु निजी वाहनों के माध्यम से वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के वारिसलीगंज प्रखंड एवम नगर, पकरीबरावां तथा काशीचक प्रखंड से नवादा जाने को मुकम्मल तैयारी कर ली गई है.
जिला सम्मेलन में पार्टी एवम प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बूथ लेवल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को भाग लेने का निर्देश है. कार्यकर्ताओं में सम्मेलन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.
सम्मेलन में भारत सरकार के कृषि तथा किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के सूचना एवम जनसंपर्क विभाग मंत्री महेश्वर हजारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंत्री मो. जमा खान, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा,
विधायक दामोदर रावत, पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष महाबली सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता समेत कई नामचीन हस्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. वहीं नवादा के MLC अशोक यादव भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.
जिला सम्मेलन में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों के बैठने तथा भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है.







No comments