Header Ads

Breaking News

निष्ठावान और ऊर्जावान कार्यकर्त्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी - रामनाथ ठाकुर, JDU के नवादा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार की विकास कार्यों की जमकर हुई तारीफ

Nawada जिला मुख्यालय स्थित गांधी इंटर विद्यालय मैदान में रविवार को आयोजित जनता दल ( यूनाइटेड) के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया ने बिहार के ताजपुर विधानसभा क्षेत्र की चुनावी सभा में  कहा था कि सांप को छेड़ो नहीं और छेड़ो तो छोड़ो नहीं. 

जनता को एक करने में समाजवादी विचार धारा सहायक सिद्ध हुआ और लोहिया ने अंग्रेजों को देश से भगाने का काम किया. जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार से अंग्रेजी  हटाने का काम किया. अंग्रेजी को हटाया गया तब सामंती विचार धारा के लोग इसे कर्पूरी डिविजन कहने लगे.

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचार धारा के लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा भी करते है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार न्याय यात्रा पर निकले तब अस्पताल, विद्यालय, सड़क, शिक्षा और महिलाओं की बुरी स्थिति देखकर वे काफी चिंतित हुए. बिहार वासियों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नीतीश कुमार जब विराजमान हुए तब इसमें सुधार के लिए कई योजनाओं को लागू कर सड़क, शिक्षा, अस्पताल आदि की स्थिति को सुधारने का काम किया. 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने भी शराबबंदी कानून को लागू किया था. लेकिन उस समय शराब माफियायों ने उनकी सरकार गिराने का काम किया था. लेकिन वर्ष 2016 में पुनः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को लागू कर बिहार में अमन-चैन लाने का काम किया.

मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आपलोगों ने जो वर्ष 2005 में निर्णय लिया है, उस निर्णय को वर्ष 2025 में भी बरकारार रखने का काम करेंगे. उन्होंने नीतीश सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की.

उन्होंने कहा कि JDU देश की इकलौती ऐसी पार्टी है जो समाजवादी सिद्धांतों पर चलती है. गांधी, जेपी, लोहिया, बाबासाहेब आंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है. हमारे निष्ठावान और उर्जावान कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं. 

मंच पर उपस्थित जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह MLC नीरज कुमार ने कहा कि मुझे आज नवादा की जनता पर गर्व हो रहा है कि आज जदयू के जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी के नेतृत्व में पार्टी की जय तथा महागठबंधन का क्षय कह रहे हैं.

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि नवादा के स्थानीय निकाय से निर्वाचित MLC अशोक यादव ने मुख्यमंत्री के कार्यों पर आस्था व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्थन करने का पत्र लिखा और उन्होंने पत्र के आलोक में आज जदयू को समर्थन करते हुए मंच पर विराजमान भी है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुदूर गांवों तक Nitish सरकार की उपलब्धियां दिखाई देती हैं, इसलिए हमें मजबूत आत्मबल के साथ जनता के बीच जाना है. वहीं विपक्षी पार्टियों के पास जनता को आकर्षित करने का कोई मुद्दा नहीं है, जिस कारण वे सिर उठाकर जनता के बीच जाने का साहस नहीं कर सकते हैं.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि आज नवादा के लोग आजाद हो गए है. आज लोग नीतीश कुमार की जय जयकार कर रहे है. उन्होंने कहा कि आज की भीड़ को देखने से लग रहा है कि पार्टी की सभी इकाईयों में नई उर्जा भर गई है. उन्होंने कहा कि इस भीड़ से मुझे उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास हो रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में नवादा की कुल पांचों विधानसभा सीट NDA की झोली में जाना निश्चित है


उन्होंने कहा कि जदयू  एक विचार धारा की पार्टी है. उन्होंने कहा कि 17 मई 1934 को पटना के अंजुमन इस्लामिया हॉल में कांग्रेस-सोशलिस्ट पार्टी का गठन हुआ था. वहीं से समाजवाद की धारा बढी और बढ़ते-बढ़ते राम मनोहर लोहिया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों से पल्वित और पुष्पित होकर अंलकृत हुई जिसे जमीन पर उतारने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. 

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने नीतीश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए उनको भरपूर समर्थन देने की अपील की. बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंत्री महेश्वर हजारी ने बिहार में दलितों, महादलितों तथा अति पिछड़ों से 2025 में 225 तथा 25 से 30, फिर से नीतीश का नारा बुलंद कराया. MLC अशोक यादव ने नीतीश कुमार की नीतियों की तारीफ करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में नवादा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा दिलाया.

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की हित में की गई योजनाओं की चर्चा करते हुए उनसे सहयोग की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता JDU जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने किया. जबकि जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी ने मंच संचालन किया. 

सम्मेलन को प्रदेश जदयू नेता चन्दन कुमार सिंह, नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी, जदयू नेता मनोहर पासवान, ललन कुशवाहा, राजकिशोर दांगी, सतीश कुशवाहा, जीवनलाल चंद्रवंशी, वारिसलीगंज विधानसभा प्रभारी प्रियरंजन पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृपाल, जिला महासचिव मुखिया मृत्युंजय प्रसाद, 

प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, नगर अध्यक्ष रणविजय प्रसाद आदि ने संबोधित किया. वारिसलीगंज नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सह जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला सम्मेलन की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया. 

अतिथियों को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, फूल माला तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. गांधी इंटर विद्यालय मैदान पार्टी कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था. जदयू के झंडे- बैनर के साथ नीतीश कुमार जिंदाबाद का नारा लगाते कार्यकर्ता ढोल बाजे के साथ सम्मेलन स्थल पर पहुंच रहे थे. कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भोजन का आनन्द उठाया. लोकगायक जितेंद्र-धर्मेंद्र की टीम ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.

सम्मेलन को सफल बनाने में जदयू जिला उपाध्यक्ष शशि कुमार शेष, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव कुसुम कुमारी मंजूबाला, प्रो. प्रमिला कुमारी प्रजापति, जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, नवीन कुमार, संजय कुमार, महेश भाई पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सुमित्रा कुमारी, पप्पू चौधरी, महामंत्री कंचन साव, विकास कुमार सन्नी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


                               

Video देखें :


                                - चंद्रमौलि शर्मा.

                                        

                                             


No comments