महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं वर्षगांठ पर महिला महाविद्यालय की ओर से निकली प्रभातफेरी
Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय स्थित महिला महाविद्यालय की ओर से शनिवार की सुबह भारत की सबसे दूरदर्शी, धर्म परायण तथा सफल महिला शासकों में से एक 18 वीं शताब्दी की मालवा की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं वर्षगांठ पर प्रभात फेरी निकाली गई.
महिला महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. महिला कॉलेज से चंदन सिंह चौक होते हुए थाना चौक से पुनः महिला कॉलेज में कार्यक्रम का समापन किया गया.
मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार सिंह, प्रो. बृजबिहारी प्रसाद सिंह, प्रो. (डा.) रविन्द्र कुमार रवि, प्रो. संगीता रानी, प्रो. डा. रीता कुमारी, प्रो. शारदा सिन्हा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह,
प्रो. अंजनी कुमार पप्पू, विकास कुमार, नीतीश कुमार, शान्ति कुमारी, अरुण कुमार, छात्रा मनाली, खुशी, लीजा, आरती, खुशबू, प्रीति, प्रेमलता, पूजा आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.




No comments