Header Ads

Breaking News

जिला JDU महासचिव ने लिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जायजा, स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार लाने की दी सलाह

Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का Janata Dal (United) के जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने सोमवार को निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उन्हें बताया. इस दौरान वारिसलीगंज जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मचारी साथ थे.

डा. अर्चना ने ऑपरेशन थियेटर, जांच घर, डिजिटल एक्स - रे कक्ष, प्रदूषण मुक्त कचरा निस्तारण, प्रसव वार्ड, जनरल वार्ड, भंडार कक्ष, दवा वितरण कक्ष, निबंधन कक्ष तथा अस्पताल परिसर को दिखाकर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी.

डा. अर्चना ने बताया की यहां प्रतिदिन सैंकड़ों महिला पुरुष मरीज इलाज के लिए आते हैं जिन्हें समुचित इलाज के बाद अन्य सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है. 

उन्होंने बताया कि किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो, इसका अस्पताल में भरपूर ख्याल रखा जाता है. डा. अर्चना ने जल्द ही सिजीरियन ऑपरेशन समेत अन्य सुविधाओं को प्रारंभ किए जाने की बात कही.

साथ ही, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए एक पार्क बनवाने की मांग की. जिला जदयू महासचिव ने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में और सुधार लाने की डा. अर्चना को सलाह दी.

Video देखें :

जदयू महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने Bihar के CM Nitish Kumar की इच्छा के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सौंदर्यीकरण कराने का भरोसा दिया.

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments